क्राइमछत्तीसगढबिलासपुर

एक युवक ने अपनी भाभी की बहन से किया दुष्कर्म , हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// रायपुर के एक युवक ने दो साल पहले युवती से दोस्ती की। फिर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने प्रेमिका से ब्रेकअप कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। इधर, परेशान युवती ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा में रहने वाला युवक दीपक कुमार वस्त्रकार प्राइवेट जॉब करता है। सकरी क्षेत्र में उसकी भाभी का मायका है। इसके चलते उसका यहां आना-जाना रहता था।

दो साल पहले उसने अपनी भाभी की 27 वर्षीय बहन से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दीपक उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया।

युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली और 6 फरवरी को सगाई भी कर लिया। महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम ने बताया कि सोमवार को युवती की शिकायत पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस ने आरोपी दीपक के गांव तिल्दा नेवरा में दबिश दी। जहां से उसे पकड़ लिया गया। फिर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!