अंबिकापुरछत्तीसगढ

जंगल से बड़ी तादात में बंदरों का झुण्ड,नगर के घरों के छतों, पेड़ों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास ये डेरा जमाए हुए 

सक्ती,न्यूज़ धमाका:-अपनी भूख प्यास मिटाने जंगल से बड़ी तादात में बंदरों का झुण्ड इन दिनों शहर की ओर रूख कर रहे हैं। सक्ती नगर के घरों के छतों, पेड़ों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास ये डेरा जमाए हुए हैं। संख्या अधिक होने की वजह से ये आपस में ही खाने के लिए लड़ रहे है और उछल कूद कर लोगों को डरा रहे हैं। ऐसे में जहां इनका झुण्ड दिख रहा है आसपास के रहवासी सहमे हुए दिख रहे हैं।

शहर में बंदरों की निरंतर बढ़ रही संख्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक बंदरों की टोली मुख्य मार्ग सहित गलियों में दिख रही है। शहर में बंदरों की संख्या इतनी हो गई है कि सुबह, शाम के समय अकेले राहगीर का आ ना जाना मुश्किल हो गया है। लोग घरों के दरवाजे हर समय बंद रखते हैं। दरवाजा खुला मिलने पर बंदरों की टोली घर में घूस कर सामान उठा ले जाती है।

अब तो लोगोंने छत पर कपड़े सुखाना भी बंद कर दिया है। बधो भी गलियों में बंदरों के डर से खेलना छोड़ दिए हैं। नगर का ऐसा कोई गली-मोहल्ला नहीं है जहां बंदरों की उछल कूद से लोग परेशान न हों। गली हो या आम रोड, घर हो या दुकान सब जगह ये बड़ी संख्या में दिख रहे हैं। मार्निंग वाक करने वालों ने भी सुबह घर से निकलना छोड़ दिया है। नगरवासियों ने इन्हें पकड़कर वापस जंगल में छोड़ने की मांग नगरपालिका व वन विभाग से की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!