छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग लोकसभा के ग्राम पतोरा में “तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को किया गया नमन

दुर्ग न्यूज धमाका – वीर जवानों की शौर्यगाथा और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतोरा में “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस भव्य यात्रा में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद अध्यक्ष मती कीर्ति नायक, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षालोकमणी चंद्राकर, सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, राजेंद्र वर्मा, टीकाराम देवांगन, शशिकांत साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा किए गए अद्भुत साहस और पराक्रम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। ग्रामवासियों का जोश और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सहभागिता कार्यक्रम की विशेषता रही।

इस आयोजन ने पतोरा ग्राम को राष्ट्र प्रेम के रंग में रंग दिया, और सभी ने एक स्वर में वीर जवानों के सम्मान में “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!