
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों के बीच विवाद में गोली चल गई। मामाला अमलेश्वर थाना के मोतीपुर सांकरा का है। बताते हैं, क्रिकेट मैच के दौरान आपस में झगड़ा हो गया। इस पर एक पक्ष ने गोली चला दी। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया. ग्राम सांकरा थाना अमलेश्वर स्थित मैदान में टाटीबंध जिला रायपुर निवासी ऐवेंजर्स क्रिकेट टीम एवं टाटीबंध टाईगर टीम के खिलाड़ियों के द्वारा प्रातः करीबन 07:30 बजे सांकरा मैदान अमलेश्वर आकर क्रिकेट खेल रहे थे मैच के दौरान टाटीबंध टाईगर टीम के कप्तान दुर्गा दास लालवानी पिता नरेन्द्र लालवानी उम्र 50 वर्ष निवासी टाटीबंध रायपुर आउट होने पर ऐवेंजर्स क्रिकेट टीम के सहयोगियों द्वारा मैदान के बाहरे से हूटिंग करने पर उक्त आरोपी दुर्गा दास द्वारा मैदान के बाहर आकर प्रार्थी रूपेश कुमार सिंह पिता उपेन्द्र सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन एमआईजी 191, बिहाईंड लालवानी, हाईट्स टाटीबंध रायपुर थाना अमानाका जिला रायपुर एवं उसके अन्य साथियों से वाद विवाद करते हुये अपनी गाड़ी फार्चुनर में रखे लायसेंसी पिस्टल से डराते धमकाते हुये दो हवाई फायर की




