
रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों की मानदेय की राशि बढ़ा दी गई है. सरकार पहले किसानों को दिवाली से पहले तोहफा दी थी, अब मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को भी उपहार मिला है.छत्तीसगढ़ के स्कूल रसोइयों को पहले 1200/- प्रतिमाह मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर 1500/रूपये प्रतिमाह किए जाने की सहमति प्रदान की जाती है.


