
बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// मस्तूरी के कोकड़ी प्राथमिक शाला में नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक लोकपाल मधुकर ने जमकर हंगामा मचाया। शिक्षक ने नशे में लोगों से बदसलूकी भी की।स्कूल में नशे में धुत शिक्षक ने जमकर अभद्रता की।छात्र-छात्राओं के सामने ही गंदी-गंदी गालियों का इस्तेमाल करते नजर आए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बीईओ ने मामले को संज्ञान में लिया है। शिक्षक और हेडमास्टर को नोटिस जारी किया है। बीईओ ने कहा दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी


