
भिलाई न्यूज़ धमका /// 6.77 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के मामले में एक कारोबारी को सेंट्रल जीएसटी की छत्तीसगढ़ यूनिट के अफसरों ने एक बड़ी कर चोरी पकड़ी है।। सेंट्रल जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने 16 अक्टूबर को भिलाई की मिनाल ट्रेडर्स नाम की कंपनी में तलाशी ली थी। इस दौरान कुछ दस्तावेज बरामद हुए।कर चोरी के मामले में मिनाल ट्रेडर्स के मालिक सुभाष चौहान को जीएसटी के अफसरों ने पकड़ कर कोर्ट में पेश किया है। रायपुर की टीम ने गिरफ्तारी भिलाई से की। गुरुवार को कोर्ट ने सुभाष चौहान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

