
- बच्ची को चॉकलेट के बहाने साथ ले गया था। रेप में नाकाम रहने पर उसने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
कोरबा न्यूज़ धमाका /// दपानी गांव निवासी 3 साल की आदिवासी बच्ची का शव शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन मकान में मिला था। पूछताछ में पता चला था कि पड़ोस में रहने वाला 25 साल का अर्जुन धनुहार उसे चॉकलेट खिला रहा था, फिर घुमाने के लिए अपने साथ ले गया था। वारदात के बाद से ही अर्जुन सिंह भागा हुआ था। इस बीच पुलिस को सोमवार को उसके ग्राम उड़ता में दिखाई देने का पता चला। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह जांजगीर में छिपा है।इस पर पुलिस टीम ग्रामीणों का वेश बनाकर जांजगीर के ग्राम कांड्रा पहुंच गए। वहां मंगलवार सुबह नित्य क्रिया का अभिनय कर आरोपी अर्जुन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अर्जुन नहाने के लिए तालाब के पास पहुंचा, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पकड़ कर कोरबा ले आए। पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा SP ने की है।


