क्राइमवाराणसी

वाराणसी : एडमिसन के नाम पर 5 नाबालिग से दुष्कर्म

वाराणसी न्यूज़ धमाका /// एडमिशन के नाम पर 5 नाबालिग बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है,नाबालिग बच्चे थाना चौबेपुर स्थित गरयोली ग्राम के निवासी हैं, जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष की है, इन्होंने वाराणसी के ही गंगापुर निवासी मुरारीलाल के ऊपर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना 2 महीने पहले की है। आरोप है कि मुरारीलाल ने बीएचयू स्थित केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने का प्रलोभन दिया और उन्हें बीएचयू लेकर आया।एडमिशन का प्रलोभन देकर कई बार उनसे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने परिवार के लोगों को बताया था कि उसकी केंद्रीय विद्यालय में जान पहचान है, वो एडमिशन करवा देगा। इस लालच में परिवार के लोगों ने बच्चों को आरोपी मुरारीलाल के साथ बीएचयू भेज दिया.

घटना के बाद बच्चों ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले की जानकारी जब उनके परिवारीजन को हुई तो उन्होंने 21 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी. घटना की जांच करने के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले में वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।घटना की गंभीरता और बढ़ गई जब एफआईआर में यह लिखा गया कि घटना काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित हेलीपैड ग्राउंड में घटित हुई है। बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद घटना की चर्चा जोरों पर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!