
रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// लैलूंगा से तीन किलोमीटर दूर केशला मोड़ के पास सिद्धिदात्री रोडलाइंस कंपनी का ट्रक सीजी-11एक्यू 7906 सड़क किनारे खड़ा था। दो युवक बाजारपारा का कृष्णा कोरवा और कॉलेज मोहल्ले का अकबर महंत बाइक पर घूमने निकले थे। माना जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी और अचानक मुड़े तो सामने खड़े ट्रक से जा टकराए। ट्रक के डाले के पिछले हिस्से से टकराने के बाद दोनों के सिर और छाती पर गंभीर चोट लगी।दोनों बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। बस्ती से दूर होने के कारण थोड़ी देर तक पड़े रहने और अधिक खून बह जाने के कारण कृष्णा और अकबर दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक नगर के चंद्र मेडिकल एंड जनरल स्टोर में काम करते थे।



