रायगढ़छत्तीसगढ

खड़े ट्रक के पीछे बाइक के टकराने से दो युवकों की मौत

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// लैलूंगा से तीन किलोमीटर दूर केशला मोड़ के पास सिद्धिदात्री रोडलाइंस कंपनी का ट्रक सीजी-11एक्यू 7906 सड़क किनारे खड़ा था। दो युवक बाजारपारा का कृष्णा कोरवा और कॉलेज मोहल्ले का अकबर महंत बाइक पर घूमने निकले थे। माना जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी और अचानक मुड़े तो सामने खड़े ट्रक से जा टकराए। ट्रक के डाले के पिछले हिस्से से टकराने के बाद दोनों के सिर और छाती पर गंभीर चोट लगी।दोनों बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। बस्ती से दूर होने के कारण थोड़ी देर तक पड़े रहने और अधिक खून बह जाने के कारण कृष्णा और अकबर दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक नगर के चंद्र मेडिकल एंड जनरल स्टोर में काम करते थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!