रायपुरछत्तीसगढ

आग लगने से 2 गाड़ियां जलकर खाक , देखे विडियो

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सड़क किनारे खड़ी पहले एक पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई. उसमें पेंट रखे हुए थे. आग इतनी भयंकर हो गई कि आसपास की गाड़ियां, 2 दुकान और एक मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास धुएं का गुबार छा गया. इलाके में अफरा तफरी का माहौल हैजानकारी तत्काल जूट मिल चौकी को दी गई, जिसके बाद जूटमिल पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास की स्थानीय लोगों की मदद से घरों और दुकानों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. वरना कोई अप्रिय स्थिति हो सकती थी. कई लोगों की जान जा सकती थी.वहां आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया गया, जिससे कोई अनहोनी घटना घटित होने से बच गया. घंटों मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और साथ ही अब गाड़ियों में आग लगने का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!