रायपुरछत्तीसगढशिक्षा

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 7 हजार 188 पदों पर हुई नियुक्ति

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सत्र 2019 में 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर की गई थी। चयन प्रक्रिया कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई थी, कोविड महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी अब तक व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के कुल 7 हजार 188 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्याख्याता के विज्ञापित 3 हजार 177 पद में से 2 हजार 894 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है। इसी तरह शिक्षक के 5 हजार 897 विज्ञापित पद में से 2 हजार 110 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है साथ ही सहायक शिक्षकों के विज्ञापित पद 5 हजार 506 पद में से 2 हजार 184 पदों में नियुक्ति आदेश जारी किया जा चुका है।माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका में स्थगन आदेश प्रभावशील होने के कारण बस्तर, सरगुजा संभाग के जिले और कोरबा जिले को मिलाकर कुल 14 जिलों में सहायक शिक्षक और शिक्षक के पदों में नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है। एक अन्य याचिका में सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया में रोक लगाए जाने के आदेश प्रभावशील होने के कारण शेष पदों पर चयनवार नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!