कोंडागांव

अनाथ शालात्यागी बालक सोनाधर को कलेक्टर के निर्देश पर आवासी आश्रम में मिला प्रवेश, अब पढने के साथ ही चित्रकला में भी आगे बढ सकेगा सोनाधर


प्रशासन द्वारा सहयोग पर छात्र ने जताया आभार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों ने की कलेक्टर की पहल की सराहना।

कोंडागांव न्यूज़ धमाका । अतिसंवेदनशील ग्राम कड़ेनार में निवासरत् सोनाधर सेठिया के माता-पिता की छोटी उम्र में ही गुजर जाने के पश्चात् सोनाधर के सामने विकट परिस्थितियों ने जन्म लिया। माता-पिता के बाद अपने बड़े पिता के साथ वह ग्राम कड़ेनार में ही निवास कर रहा था। परन्तु आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वह अपनी पढ़ाई पांचवीं कक्षा के आगे जारी नहीं रख पाये। सोनाधर बचपन से ही पढ़ाई का शौकीन था।
चित्रकला में भी निपुण है सोनाधर – वह पढ़ाई के साथ चित्रकला में भी बेहतर है। परंतु बिगडी स्थितियों के कारण वह पढ़ाई-लिखाई छोड़कर कार्य करने विवष हुआ। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बागड़े द्वारा कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को अनाथ बालक के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को तुरंत बच्चे की हर संभव मदद के लिये निर्देशित किया।
सहायक आयुक्त संकल्प साहू ने तत्परता से किया आदेष का पालन – कलेक्टर के आदेष पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गयी। उन्होने विभागीय अधिकारियों को बच्चे से मुलाकात कर उसे नजदीकी आश्रम में प्रवेश कराने के लिये भेजा गया। अधिकारियों द्वारा सोनाधर सेठिया को कड़ेनार के निकटतम अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम कांगा में छठवीं कक्षा में प्रवेश दिलाया गया।
आवासीय परिसर में दिलाया एडमीषन – आश्रम में आवासीय परिसर के साथ स्कूल होने से सोनाधर को अपनी चिंताओं से मुक्ति मिल गई। स्कूल में प्रवेश पाकर सोनाधर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया। सोनाधर को अब शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों एवं चित्रकला को आगे ले जाने में अनुकूल वातावरण प्राप्त हो रहा है। जिसपर उसके परिजनों द्वारा भी हर्ष व्यक्त किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!