
बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 84 धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया ।
कोंडागांव न्यूज़ धमाका । इसी कड़ी में भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के मर्दापाल चौक पर नवनिर्मित धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन भी किया । कम होगा दवाई पर खर्च – इस अवसर पर फूलोदेवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम लोगों पर दवाईयों के खर्चों का बोझ कम करने के लिए जेनरिक दवाईयों के वितरण के लिये की गई पहल सराहनीय है। इससे हर नागरिक के इलाज में दवाईयों पर होने वाला खर्च कम हो सकेगा । जेनरिक दवाईयां सस्ती असर कारक होती हैं । जिससे हर गरीब व्यक्ति को न्यूनतम दरों पर इलाज का अधिकार प्राप्त हो सकेगा । जिले के तीनों नगरीय निकायों में अब धनवंतरी स्टोर – जिले के तीनों नगरीय निकायों में धनवंतरी जेनरिक स्टोर्स होंगे संचालित। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत जिले के तीनों नगरीय निकायों में धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स खोले गये हैं । जिसमें कोण्डागांव में मर्दापाल चौक पर केशकाल में नवनिर्मित बस स्टैण्ड व फरसगांव में जनपद पंचायत कॉम्प्लेक्स में दुकान 2 में यह स्टोर संचालित किया जाएगा । वर्चुअली व फिजीकली मौजूद रहे ये – इस अवसर पर रायपुर से नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया , वन मंत्री मोहम्मद अकबर , उद्योग मंत्री कवासी लखमा , स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम सहित जिले के स्थानीय विधायक मोहन मरकाम वर्चुअली मौजूद रहे । इस समारोह के उद्घाटन के अवसर पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम , जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ,जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मंडावी , नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल सहित कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा , जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी , कर्मचारीगण मौजूद रहे।

