खेल

टीम की इस नाकामी से हताश नीदरलैंड के ऑलराउंडर ने रियान टेन डोइशे ने बड़ा कदम उठाया और उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ही संन्‍यास ले लिया है

स्‍कॉटलैंड, बांग्‍लादेश, श्रीलंका के अलावा नामीबिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप के अगले चरण में अपनी जगह पक्‍की कर ली है.

टी20 विश्‍व कप में क्‍वालीफायर राउंड के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली चार टीमों का नाम अब स्‍पष्‍ट हो गया है. स्‍कॉटलैंड, बांग्‍लादेश, श्रीलंका के अलावा नामीबिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप के अगले चरण में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. शुक्रवार को नामीबिया के हाथों परास्‍त होने के बाद नीदरलैंड का इस विश्‍व कप में क्वालीवाय करने का सपना टूट गया है.उन्होंने क्रिकेट नीदरलैंड द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ यह कठिन दौरा था लेकिन टीम का हिस्सा रहकर अच्छा लगा . इस टीम का पेशेवरपन और प्रतिबद्धता प्रेरक है . मैं खिलाड़ियों, कोचों और क्रिकेट संघ के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं . नीदरलैंड को पहले दौर के मैच में नामीबिया ने हराकर बाहर कर दिया था . श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को औपचारिकता का मैच टेन डोइशे ने नहीं खेला.दक्षिण अफ्रीका में जन्मे टेन डोइशे ने श्रीलंका के खिलाफ 2006 में एम्सटेलवीन में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया . उन्होंने 33 वनडे में 1541 रन बनाये जबकि 24 टी20 में 533 रन जोड़े . उन्होने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 119 और आयरलैंड के खिलाफ 106 रन बनाये थे .

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!