
रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले में संचालित देशी शराब के दुकान में बिना होलोग्राम और प्लास्टिक के कैप लगे शराब की बिक्री की जा रही है।कही इन शराब में पानी मिलावट का खेल तो नही खेला जा रहा है। जिले में संचालित शासकीय देशी और विदेशी शराब आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है। चाहे ब्रांड की जाय या फिर प्रिंट रेट से अधिक दाम की बिक्री की बात हो,लेकिन बीते कुछ माह से देशी शराब दुकानों में मिलावट का खेल शुरू हो गया है।करीब एक पखवाड़े पहले सारंगढ़ के देशी शराब दुकान में जांच के दौरान ऑडिटर की टीम ने वहाँ के सेल्समेन और एक मल्टी को देशी के पाव में पानी मिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया था।



