
जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// बड़ाजी थाना अंतर्गत जहां एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया है।क्रेशर खदान में काम करने वाला युवक शिव शंकर मिश्रा नाश्ता करने के लिए बाइक से पास में ही स्थित एक होटल गया था। नाश्ता करने के बाद खदान लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि, मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
