नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर जिले में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद

नारायणपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षित केन्द्र नारायणपुर में शहीद परेड का आयोजन किया गया । इस अवसर पर गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहीद परिवार के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर, अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए प्राणों का न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । शहीद परिवार के सदस्यों को श्रीफल एवं शाल भेट कर सम्मानित किया गया । शहीद परेड के पश्चात रक्षित केन्द्र नारायणपुर के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर त्वरित निराकरण करने निर्देश दिया गया। इस कार्यकर्म का समापन हुआ

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!