क्राइमछत्तीसगढ

पुलिस कॉन्स्टेबल ने 28 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

भिलाई न्यूज़ धमाका/// महिला प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा।महिला का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर कॉन्स्टेबल उसे सूनसान जगह पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे। दुष्कर्म के बाद किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी दी और भगा दिया। अब सोमवार को महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंच गई और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मेडिकल कराने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।गिरफ्तार आरोपी विकास ग्राम सचिव और मुकेश पुलिसकर्मी का भाई हैं। इनकी आरोपी कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर के साथ गहरी दोस्ती थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!