टेक्नोलॉजी

20 साल पहले इस फोन की काफी डिमांड थी, अब एक बार फिर नोकिया 6310 बाजार में तहलका मचाने आ रहा है।

20 साल बाद फिर आ रहा नोकिया 6310 फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

नोकिया अपना पुराना मॉडल 6310 एक बार फिर मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। यह फोन मजबूत बिल्ड और पावरफूल बैटरी के कारण जनता की पसंद बना था। आइए जानते हैं नए नोकिया 6310 के फीचर्स और कीमत के बारे में। नोकिया के अनुसार नए मॉडल में 2.8 इंच का डिस्प्ले होगी। यह UNISOC 6531F प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। इसमें 8MB रैम और 16MB स्टोरेज है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ बैक में 0.3 मेगापिक्सल का सिंगर कैमरा है। एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। यूजर 32जीबी तक स्टोरेज बड़ा सकते है। नोकिया 6310 में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, डुअल सिम सपोर्ट और एफएम रेडियो है। फोन में 1150mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 7 घंटे से अधिक का टॉकटाइम देगा। वह स्टैंडबाय मोड में एक हफ्तों तक चलेगा। बैटरी रिमूवेबल है। फोन के डिब्बे के साथ एक चार्जर और माइक्रो यूएसबी केबल भी मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!