छत्तीसगढकोंडागांव

प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया समर्थन, जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी अन्य विभाग से प्रतिनियुक्ति का कर रहे है विरोध, 11 अक्टूबर को काली पट्टी लगा कर किया काम

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों के जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी 11 अक्टूबर 2021 को काली पट्टी लगाकर काम किया। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव जनसम्पर्क विभाग और आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को 6 अक्टूबर 2021 को विधिवत ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी के तहत कोण्डागांव जिले के जनसम्पर्क कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी लगाकर कार्य किये।

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा संचालनालय के संचालक पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा अथवा अन्य सेवाओं के अधिकारी के स्थान पर जनसम्पर्क विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी को पदस्थ करने की मांग की गई है। वहीं मंत्रिमंडल द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुरूप छत्तीसगढ़ संवाद में जनसम्पर्क अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के पदों पर जनसम्पर्क विभाग के ही अधिकारियों को पदस्थ करने सहित अन्य मांगे रखी गई हैं। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांगों का छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी पूरा समर्थन करते हुए यह मांग की है कि जनसंपर्क विभाग तथा अन्य विभागों में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तत्काल वापसी की जाए तथा अन्य विभाग के अधिकारियों की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जगह पदस्थापना करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!