जगदलपुर

बच्ची का अपहरण: नाकाबंदी देख मार्केल में मासूम को छोड़कर भागा आरोपी, पुलिस ने सकुशल किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी

27 जुलाई 2026 //

जगदलपुर न्यूज़ धमाका – बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सुरक्षित मिली बच्ची

पुलिस ने जब संजय मार्केट इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले, तो उसमें बच्ची नजर आई। इसके बाद पुलिस ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण हुई बच्ची को नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया।

आरोपी की तलाश जारी

बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है

सीएसपी ने दिया आश्वासन

इस मामले में जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो कि पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!