
जगदलपुर न्यूज धमाका – बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह लगभग 7.28 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकल आए। ये झटके लगभग 7 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र तेलंगाना में था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। हैदराबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 7:27 बजे आया। इसका केंद्र ज़मीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल, भूकंप में कोई जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है।



