छतीसगढ़जगदलपुर

लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म, मना करने पर की मारपीट, जंगल में दिया घटना को अंजाम…

 जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लिफ्ट देने के नाम पर बलात्कार का मामला समाने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता का परिचित है और लिफ्ट देने के बहाने उसे जंगल ले गया था। यहां पर आरोपी ने मारपीट कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

दरअसल, एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

बता दें कि थाना बोधघाट क्षेत्र के पीड़िता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 7 नवम्बर की दोपहर में लामनी पार्क घूमने गई थी। जहाँ से वापस आने के दौरान पीड़िता के पहचान वाले राजू नायक मिला। आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ देने की बात बोलकर अपने मोटर सायकल में बैठा लिया और करकापाल जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी और मारपीट करते हुए बलात्कार किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में ASP माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं CSP आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू नायक पिता लछिदर नायक उम्र 27 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध करना कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध 61(1), 296, 115(2) B N S तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

मामले में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी

निरीक्षक – लीलाधर राठौर

उनि. – अरुण मरकाम

स. उ. नि.- सुजाता नायडू

आरक्षक – कामदेव दर्रो,

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!