छतीसगढ़रायपुर

कोर्ट ने 17 जुलाई तक EOW की हिरासत में भेजा, अब होगी विस्तृत पूछताछ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

09 जुलाई 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक EOW की हिरासत में भेज दिया है।

 छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए EOW ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक EOW की हिरासत में भेज दिया है। अब EOW उनसे घोटाले के बारे में विस्तृत पूछताछ करेगी

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से फरार बताए जा रहे थे। वे कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ED और EOW दोनों ही एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी थीं।

बेटे से पूछताछ के बीच पहुंचे EOW दफ्तर 

, कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में EOW ने रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया था। इससे पहले मंगलवार को उनके बेटे वैभव अग्रवाल से EOW कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई। इसके अगले ही दिन रामगोपाल अग्रवाल स्वयं EOW कार्यालय पहुंचे, जहां पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

घोटालों के बारे में पूछताछ करेगी एजेंसी 

अब EOW उनसे शराब घोटाले, कोल लेवी मामले और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई को प्रदेश के चर्चित आर्थिक मामलों की जांच में अहम कदम माना जा रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!