16 जून 2026 //
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका – NEET री-एग्जाम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 30 जून तक प्लेटफॉर्म के मैसेज एडिट फीचर पर भी पाबंदी लगाए जाने की बात कही जा रही है।
वायरल दावों से , यह कदम परीक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों और कथित पेपर लीक से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। बताया जा रहा है कि NEET री-एग्जाम के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है, जिसका राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्वागत किया है।
भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया गया है। मोदी सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने का फैसला लिया है। NEET री-एग्जाम के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। आदेश के मुताबिक, टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई पाबंदी लगाई है। टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। जबकि 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा। एनटीए ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगा।
छात्रों और अभिभावकों के बीच बढ़ी चर्चा
इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इस फैसले को परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता से जोड़कर देख रहे हैं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, इस दावे को लेकर संबंधित सरकारी एजेंसियों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मामले पर सभी की नजर बनी हुई है और आगे की स्थिति स्पष्ट होने पर तस्वीर और साफ हो सकेगी।



