
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के युवक लक्की सोनी की ओडिशा के जगन्नाथपुरी समुद्र में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दो दोस्तों सक्षम चौहान और ओम सिंदे के साथ घूमने गया था।
जानकारी के अनुसार, लक्की सोनी और उसके दोस्त 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी पहुंचे। 9 अक्टूबर को तीनों समुद्र में नहाने उतरे, तभी अचानक उठी लहर के कारण वे गहरे पानी में फंस गए। वहां मौजूद पर्यटकों ने दो दोस्तों को बचा लिया, लेकिन लक्की गहराई में डूब गया।
स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दो दिनों तक समुद्र में खोजबीन की, और तीसरे दिन लक्की का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 11 अक्टूबर को परिजन शव लेकर बिलासपुर लौटे और अंत्येष्टि कराई।
जगन्नाथपुरी पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है और सुरक्षा उपायों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
