
भिलाई न्यूज धमाका – भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मिली जिम्मेदारी के तहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज बिहार प्रदेश के चुनाव में प्रवासी प्रभारी के रूप में रवाना हो गए।
विधायक सेन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी ने उन्हें अमनौर विधानसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया है। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मानना है कि बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
