छतीसगढ़कोरिया

रसोई गैस से भरा ट्रक नाले में पलटा, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

रसोई गैस से भरा ट्रक नाले में पलटा : बैक करते समय पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा, बाल- बाल बची ड्राइवर की जान

कोरिया न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बैकुंठपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर मनसुख गांव के पास रसोई गैस से भरा ट्रक बैक करते समय नियंत्रण खो बैठा और पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर भी नाले में गिरा, लेकिन पानी होने के कारण उसकी जान बाल-बाल बच गई।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। ट्रक के नाले में गिरते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाल लिया। ग्रामीणों ने सिलेंडरों के आसपास किसी भी तरह की आगजनी या अफरातफरी से बचने के लिए तुरंत सतर्कता बरती। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनसुख गांव के पास स्थित यह पुलिया अब ‘हादसों का ब्लैक स्पॉट’ बन चुकी है। यहां पहले भी कई ट्रक पलट चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

इधर, धमतरी जिले में भी रविवार को एक अन्य हादसा हुआ। राजिम से धान लेकर आ रहा ट्रक ओवरलोड होने के कारण बाईपास ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे में सैकड़ों क्विंटल धान सड़क पर बिखर गया, हालांकि चालक सुरक्षित बच गया।

उधर, धमतरी शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के सामने देर रात एक अनियंत्रित कार ने कई दुकानों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!