खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दिलाकर फूट-फूटकर रोने वाली लड़की का दिल जीत लिया

महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद दिया ये खास गिफ्ट धोनी ने मैच बॉल पर अपना सिग्नेचर करके इसको उस फैन को दे दिया

दुबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने दम पर आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाने वाले मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. धोनी ने इस मैच में जैसे ही विनिंग चौका लगाकर मैच फिनिश किया, तो दुबई के स्टेडियम में मौजूद एक छोटी बच्ची अपनी मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी. इस बच्ची का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. धोनी ने इस मैच में जैसे ही विनिंग चौका लगाकर मैच फिनिश किया, तो दुबई के स्टेडियम में मौजूद एक छोटी बच्ची अपनी मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी. इस बच्ची का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2021 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में अपने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए खुद को दुनिया का सबसे बड़ा मैच विनर साबित किया. चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. धोनी ने अपना दम दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में बाजी पलट दी और हार के जबड़े से जीत छीन लीमैच के दौरान यह बच्ची पूरे जोश के साथ CSK का सपोर्ट करती दिखी. जब CSK टीम मुश्किल में फंसी थी, तो इस बच्ची के चेहरे पर टेंशन भी साफ झलकी, लेकिन जैसे ही धोनी ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई, यह बच्ची खुद को रोने से रोक नहीं पाई. मैच के बाद धोनी ने इस बच्ची को एक खास गिफ्ट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 6 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए और एक छक्का और 3 चौके लगाए. मैच मुश्किल हालात में था और 5 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे. एक पल के लिए लगा कि 40 साल के धोनी इस मैच को फिनिश नहीं कर पाएंगे, लेकिन धोनी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए लगातार 3 चौके ठोक दिए, जिसमें एक गेंद वाइड रही और इस तरह माही ने हार के जबड़े से जीत छीन ली. धोनी के विनिंग शॉट लगाते ही स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी की आंखें नम हो गईं. साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी स्टेडियम में ही मौजूद थी. धोनी ने जैसे ही विनिंग शॉट लगाया, वैसे ही साक्षी ने जीवा को कसकर अपनी बाहों में भर लिया. धोनी की पत्नी और बेटी का यह सेलिब्रेशन जमकर वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!