छतीसगढ़धमतरी

धमतरी: दंतैल हाथी शहर में घुसा, गलियों में घूमते हुए मचाई दहशत

धमतरी शहर में घुसा दंतैल हाथी : सड़कों और गलियों में रातभर घूमता रहा, दहशत के बीच गुजरी शहरवासियों की रात, देखिए VIDEO

धमतरी न्यूज धमाका – धमतरी जिले के गंगरेल बांध से भटककर एक दंतैल हाथी शहर में पहुंच गया। शहरवासियों की रात दहशत भरी रही।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सायरन बजाकर हाथी को शहर की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की। हाथी बालाजी कॉलोनी और आसपास की गलियों में घूमा और फिर सिंगपुर जंगल की तरफ चला गया, जिससे लोग सुरक्षित रहे। वन विभाग हाथी पर नजर बनाए हुए है।

पिछली घटना:

दो दिन पहले भी एक जंगली नर हाथी सीतापुर के कांसाबेल वन क्षेत्र से भटककर ग्राम सरगा में गिर गया था। वन विभाग ने जेसीबी और रेस्क्यू टीम के साथ दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला था।

वन विभाग ने लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है, ताकि जंगली हाथियों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!