मनोरंजन

टीवी से सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’के इस सीजन में सलमान खान के शो से बाहर

शो के इस सीजन में साहिल श्रॉफ काफी इनैक्टिव रहे हैं और स्क्रीन पर भी वह बहुत कम नजर आए हैं

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका . शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि साहिल श्रॉफ का सफर यही खत्म होता है और उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं. बता दें कि इस हफ्ते घर में कांच टूटने के बाद घर के सभी सदस्यों को बिग बॉस ने नॉमिनेट किया था. बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ सलमान खान के शो से बाहर. प्रतीक सहजपाल ने बाथरूम के दरवाजे का लॉक तोड़ दिया था. इसके बाद शो में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था मालूम हो कि हाल ही में कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल ने बाथरूम के दरवाजे का लॉक तोड़ दिया था. इसके बाद शो में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था. साहिल के एविक्शन के बाद अब शो में बिग बॉसके जंगल में अफसाना खान अकासा सिंह डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, जय भानुशाली , करण कुंद्रा, माइशा अय्यर, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, सिम्बा नागपाल, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, विधि पंड्या और विशाल कोटियन के बीच कॉम्पटीशन रहेगा. देखना होगा कि अगला एविक्शन किसका होगा. हाल ही में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत घर के अंदर दाखिल हुई थीं और उन्होंने भी हिंट देते हुए कहा था कि साहिल तो कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं. इस सीजन के पहले वीकेंड का वार में राखी सावंत का डर सही साबित हुआ और साहिल का सफर खत्म हो गया है.पहले वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल की जमकर क्लास लगाई और दबंग खान इस दौरान अपना आपा खोते नजर आए. इसके बाद प्रतीक के सपोर्टर्स ने ट्विटर पर स्टे स्ट्रॉन्ग प्रतीक ट्रेंड कराया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!