
बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उल्लूर और चिल्ला मरका में चार दशक बाद फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) स्थापित किया गया है। यह बेस नेशनल पार्क और गढ़ चिड़ौली (महाराष्ट्र) के अंतरराज्यीय एंटी-नक्सल ऑपरेशन को गति देगा। मानसून के बाद जंगल में ऑपरेशन और तेज होंगे।
बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि अंतरराज्यीय सीमा होने के कारण इन इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, जिससे ग्रामीण प्रभावित होते हैं और विकास नहीं पहुंच पाता। नए ऑपरेटिंग बेस से ग्रामीणों की सुरक्षा बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
एसपी ने आगे कहा कि 2026 से पहले निर्णायक कार्रवाई की तैयारी है और अबूझमाड़ समेत नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों पर नजर कड़ी रहेगी। कैंप के खुलने से सुरक्षा बलों के नियंत्रण में इन क्षेत्रों की कमान रहेगी और नक्सलियों को खात्मे की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
