छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ पर बवाल: पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, मंत्री के करीबी का नाम भी आया सामने

रायपुर में न्यूड पार्टी पर बवाल: पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, इस मंत्री के करीबी का नाम भी आया सामने

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टरों में 21 सितंबर को बिना कपड़ों की पार्टी, शराब और ड्रग्स की व्यवस्था का जिक्र था, जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला?

सूत्रों के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 जैसे अकाउंट से ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ के पोस्टर वायरल किए जा रहे थे। इन पोस्टरों में 40,000 रुपए एंट्री फीस और कपल के लिए 1 लाख रुपए का जिक्र था, जबकि इवेंट रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक चलना था।

पुलिस की कार्रवाई

भाठागांव स्थित फार्महाउस में ‘अपरिचित क्लब’ द्वारा आयोजित होने वाली इस हाई-प्रोफाइल पार्टी पर तेलीबांधा थाने में दो FIR दर्ज की गईं। पुलिस ने फार्महाउस क्लब, पब-पूल और सीन-पूल के संचालकों समेत कुल 6 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी एक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है।

हाई-प्रोफाइल कनेक्शन और रद्द हुई पार्टी

जांच में खुलासा हुआ है कि आयोजक हाई-प्रोफाइल पार्टियां करने के लिए मोटी फीस वसूलते थे। न्यूड पार्टी के लिए 21 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

महिला आयोग की सख्ती

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दो दिनों में पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!