
सूरजपुर न्यूज धमाका – चांदनी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नवाटोला गांव में दबिश देकर एक महिला को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखी हुई है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला के घर पर छापा मारा, जहाँ से सफेद बोरे में पैक छह पैकेट गांजा बरामद हुआ। इनमें चार पैकेट एक-एक किलो के और दो पैकेट आधा-आधा किलो के थे। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की अपील
चांदनी थाना पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।



