छतीसगढ़रायपुर

आतंकी फंडिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई: राजू खान की 6.34 लाख की संपत्ति जब्त

CG News: आतंकवाद को फंड देने वाले राजू खान पर ED का शिकंजा, 6.34 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर न्यूज धमाका – आतंकवाद को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के खमतराई थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच कर रही ईडी ने राजू खान की करीब 6.34 लाख रुपये की अचल संपत्ति को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।


आतंकी संगठनों से कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) और इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की फंडिंग से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में रहने वाला खालिद भारत में बैंक खातों के माध्यम से पैसा भेजता था, जिसे धीरज साहू और अन्य लोग आगे ट्रांसफर करते थे।

यह राशि विभिन्न माध्यमों से जुबैर हुसैन, आयशा बानो और राजू खान तक पहुंचाई जाती थी, जो इन संगठनों से जुड़े थे।


राजू खान की भूमिका

ईडी की जांच में पाया गया कि राजू खान के बैंक खाते में ₹48.82 लाख जमा हुए थे। इनमें से उसने ₹42.47 लाख आतंकी संगठनों तक पहुंचाए, जबकि ₹6.34 लाख कमीशन के तौर पर अपने पास रखे।


अब तक की कार्रवाई

ईडी ने इस मामले में अब तक कुल ₹9.15 लाख की संपत्ति जब्त की है। राजू खान को रायपुर पुलिस ने दिसंबर 2021 में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। वह 2013 से वांटेड था और करीब 7 साल तक फरार रहा। उसका साथी धीरज साहू 2013 में ही गिरफ्तार होकर 10 साल की सजा काट रहा है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!