छतीसगढ़रायपुर

हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस: नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, 15 सितंबर तक जेल

हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामला : आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर न्यूज धमाका – हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


अब तक की कार्रवाई:

  • 9 आरोपी गिरफ्तार: नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया।
  • पहले हर्ष, मोनू और दीप से 27.58 ग्राम एमडीएमए, ₹85,300 नकद, कार और 5 मोबाइल बरामद।
  • नव्या और अयान की निशानदेही पर 4 और आरोपी (विधि, ऋषिराज, सोहेल, जुनैद) पकड़े गए।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:

  • मुंबई और गोवा में हाईप्रोफाइल पार्टियों का नेटवर्क।
  • रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल-फार्महाउस में ड्रग्स पार्टियां।
  • पार्टियों में बड़े उद्योगपति, कारोबारी, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल।
  • ड्रग्स उपभोक्ताओं की सूची तैयार, काउंसलिंग और परिजनों को जानकारी देने की तैयारी।

मामला कैसे शुरू हुआ:

  • 23 अगस्त 2025 को देवेंद्र नगर ओवरब्रिज पर पुलिस ने कार रोककर तीन लोगों को पकड़ा।
  • नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत गंज थाने में केस दर्ज।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!