
धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सांकरा गांव (थाना सिहावा क्षेत्र) में पत्नी द्वारा तीज पर्व के कारण अंडा सब्जी बनाने से मना करने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
तीज की खुशियां मातम में बदलीं
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान टिकूराम सेन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, तीज पर्व के अवसर पर पत्नी ने धार्मिक कारणों से अंडा बनाने से इंकार किया। इसी बात से गुस्साए टिकूराम ने घर से बाहर जाकर पेड़ पर फांसी लगा ली।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
अंबिकापुर से भी आत्महत्या का मामला
इसी बीच अंबिकापुर के लुंड्रा ब्लॉक से भी एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी से विवाद के बाद सोनकलिया नामक युवती ने जहर खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
