
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 28 अगस्त को रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित एस. एन. पैलेस में भव्य अग्र अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और बसना विधायक संपत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। इसकी जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने दी।

18 श्रेणियों में 27 शख्सियतों का सम्मान
संस्था द्वारा हर साल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को 18 श्रेणियों में सम्मानित किया जाता है। इस बार चयन समिति को सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
इन पुरस्कारों में अग्र शिरोमणि, अग्र गौरव, अग्र भूषण, अग्र धनवंतरी, अग्र उद्यमी, अग्र रत्न जैसी उपाधियाँ दी जाएंगी। विजेताओं को 11,000 रुपये की सम्मान राशि, उपाधि और मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।
प्रमुख पुरस्कार विजेता
- वंश अग्रवाल (डोंगरगढ़) – एमबीए में दो स्वर्ण पदक, अग्रदीप पुरस्कार
- केशव गर्ग (अंबिकापुर) – UPSC AIR 496, अग्र गौरव पुरस्कार
- रविशंकर सांवरिया – UPSC कास्ट एंड अकाउंट सर्विसेस AIR 2
- ओमप्रकाश अग्रवाल (सरायपाली) – समाज सेवा में योगदान, अग्र भूषण
- नवल किशोर अग्रवाल (रायपुर) – जीवनपर्यंत सेवाओं हेतु अग्र शिरोमणि
- डॉ. विकास अग्रवाल (रायपुर) – चिकित्सा सेवाओं के लिए अग्र धनवंतरी
- रिदम केड़िया (रायपुर) – JEE AIR 4, अग्र प्रखर पुरस्कार
- अनुष्का सुल्तानिया (रायपुर) – नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अग्र विशारद
- अनिल रतेरिया (रायगढ़) – निर्भीक पत्रकारिता, अग्र विभूति
- शिखर अग्रवाल (रायगढ़) – 100 करोड़ टर्नओवर वाला स्टार्टअप, अग्र उद्यमी
- रामदास अग्रवाल (रायपुर) – कला व संगीत क्षेत्र, अग्र रत्न
- रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन – श्रेष्ठ अग्र संस्था पुरस्कार
आयोजन का महत्व
यह नवम अग्र अलंकरण होगा। इससे पहले यह कार्यक्रम रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, भिलाई, कोरबा और राजनांदगांव सहित कई जिलों में आयोजित हो चुका है। रायपुर में यह तीसरा अवसर है जब यह आयोजन हो रहा है।
रायपुर जिला अग्रवाल संगठन एवं महिला संगठन इस बार के समारोह की मेजबानी करेंगे।
