
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में तीजा-पोरा महोत्सव और महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माताओं-बहनों को शुभकामनाएँ दीं और उपहार स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट किए।

साव ने अपने संबोधन में कहा कि तीजा नारी शक्ति के मान और सम्मान का पर्व है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी महिलाओं को तीजा की बधाई दी।
इस मौके पर मेहंदी, चूड़ियाँ, आलता के स्टॉल और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी आभूषणों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने पारंपरिक खेलों — कुर्सी दौड़, नींबू दौड़, रस्साकशी — में भाग लिया और माहौल को उत्सवमय बना दिया। पंडवानी गायिका उषा बारले की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।
