
रायपुर न्यूज धमाका – प्रदेश के नवनियुक्त शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव से छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने फूलमाला और गुलदस्ता भेंट कर शिक्षामंत्री का अभिनंदन किया।
इस दौरान संगठन ने उम्मीद जताई कि नए मंत्री शिक्षा विभाग को पटरी पर लाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करेंगे और विभाग में व्याप्त प्रशासनिक अव्यवस्था को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
शिक्षामंत्री यादव ने भी पदाधिकारियों से आत्मीय बातचीत की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
स्वागत करने वालों में प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
