
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। निगम की जांच में कंपनी द्वारा सप्लाई की गई पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट की 2024 बैचों में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां पाई गई हैं।
जांच में क्या मिला?
- दवा के कई बैचों पर काले धब्बे पाए गए।
- परीक्षण में पुष्टि हुई कि ये दवाइयां आम उपभोक्ता के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
- शिकायतें राज्यभर के दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से मिली थीं।
CGMSC का आदेश
- कंपनी को निर्देश दिया गया है कि सभी संदिग्ध बैच तुरंत वापस लिए जाएं।
- इसके स्थान पर नई और गुणवत्तापूर्ण खेप उपलब्ध करानी होगी।
- यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो निविदा नियमों के तहत कठोर कार्रवाई होगी।
निगम ने साफ कहा है कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।


