छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में ट्रक ने गौवंशों को रौंदा, 4 की मौत – चालक फरार

एक घायल मवेशी

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सकरी थाना क्षेत्र के बेलमुंडी में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर घूम रहे गौवंशों को कुचल दिया। हादसे में चार गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। मवेशियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। घायल गौवंशों का उपचार कराया जा रहा है।


सरगुजा में पकड़ी गई पशु तस्करी

इधर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र से भी गौवंशों से जुड़ा मामला सामने आया है। 6 अगस्त की रात नगर पंचायत सीतापुर के पुरानी बस्ती में बोलेरो वाहन में तस्करी कर ले जाए जा रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने मुक्त कराया।

वाहन अचानक खराब हो गया, जिससे घबराए तस्कर उसे छोड़कर भाग निकले। जब लोगों ने वाहन के अंदर झांका तो पाया कि उसमें एक गाय और दो बैल रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। लंबे समय तक बंधे रहने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

सूचना मिलने पर गौसेवक दल और पुलिस मौके पर पहुंचे। पशुओं को ग्रामीणों की देखरेख में सौंपा गया और वाहन जब्त कर लिया गया। फिलहाल अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!