छतीसगढ़रायपुर

लाखों की सरकारी जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – अभनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने वाले जमीन दलाल पुनाराम साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम खोरपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले भी जमीन धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

आवेदक जगन्नाथ विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बेलर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने ग्राम बेलर, पटवारी हल्का नंबर 11, खसरा नंबर 589, रकबा 1.510 हेक्टेयर शासकीय भूदान भूमि को निजी संपत्ति बताकर बेच दिया। यह भूमि राजस्व अभिलेख में लीलाराम, अमृत बाई और लोभा बाई के नाम दर्ज थी।

आरोपी ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि राजस्व त्रुटि सुधार के बाद भूमि वैध रूप से उसके नाम हो जाएगी। इसके बाद उसने 28 सितंबर 2023 को लखन साहू के साथ इंकरारनामा तैयार किया और फिर 18 अक्टूबर 2023 को लखन साहू के परिवार के नाम दो हिस्सों में रजिस्ट्री कर दी।

रकम और धोखाधड़ी

इस पूरे सौदे में आरोपी ने 66 लाख 84 हजार रुपये हड़प लिए।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420, 120बी, 467, 468 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह घटना एक बार फिर जमीन दलालों की सक्रियता और सरकारी जमीन की हेराफेरी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!