बिजनेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. रविवार को लगातार दसवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया.

 

कई शहरों में डीजल ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है.

बिजनेस न्यूज़ धमाका तेल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से आम आदमी का बुरा हाल है. देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर निकल चुकी है. वहीं अगर तेल के दाम इसी तरह से बढ़ते रहे तो जल्द ही डीजल के दाम भी देशभर में 100 रुपये हो जाएंगे. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का असर सबसे ज्यादा आम आदमी पर हो रहा है. देश के कई शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत ने आसामान छू लिए हैं और यहां पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर से भी ऊपर निकल गए हैं. इन शहरों में राजस्थान का श्रीगंगानगर शहर सबसे ऊपर है. गंगानगर में पेट्रोल के दाम 116.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं. रविवार यानी 10 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई तो वहीं डीजल के दाम 33 से 35 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गए. वहीं डीजल की कीमत 106.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है. उसके बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में पेट्रोल-डीजल की कीमत देश के अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक है. इंदौर में पेट्रोल के दाम 112.64 रुपये प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 110.12 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं वहीं डीजल की कीमत यहां 100.66 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल के दाम 104.80 रुपये जबकि डीजल की कीमत 95.93 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 101.53 रुपये लीटर है तो डीजल 97.26 रुपये लीटर मिल रहा है.
संबंधित कहानियांइसी के साथ राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 104.14 रुपये हो गई. जबकि डीजल के दाम 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 116.08 रुपये चुके होंगे. वहीं डीजल के लिए ये कीमत 106.77 रुपये हैं. यहां रविवार को पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे तो डीजल के दाम 38 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैंयहां रविवार को पेट्रोल की कीमत में 62 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं डीजल के दाम 74 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं. भोपाल में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 112.65 रुपये चुकाने होंगे. वहीं डीजल के लिए ये कीमत 101.88 रुपये हैं. यहां रविवार को डीजल के दाम में 75 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं पेट्रोल के दाम 62 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!