छतीसगढ़बस्तर

बस्तर में बीपीएल कार्ड घोटाला : अमीर और अफसर गरीबों का हक मार रहे, 3000 फर्जी कार्ड निरस्त

BPL Card Scam in Bastar : गरीबों का हक़ खा रहे लखपति और सरकारी अधिकारी...  यहाँ लाखों के टर्नओवर वाले भी बीपीएल कार्डधारी

बस्तर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बीपीएल कार्डधारियों की जांच में बड़ा घोटाला सामने आया है। खाद्य विभाग की टीम ने पाया कि जिले में कई अमीर परिवार और उच्च पदस्थ अधिकारी भी “गरीब” बनकर हर महीने सरकार से मिलने वाला मुफ्त राशन ले रहे थे।

जांच में सामने आया कि 98 सरकारी कर्मचारी, जिनमें उच्च पदस्थ अधिकारी और शिक्षक शामिल हैं, बीपीएल कार्डधारी बने हुए थे। इनमें कई शिक्षकों का मासिक वेतन 70 हजार रुपये से अधिक है, फिर भी वे गरीबों का हक मारकर मुफ्त चावल ले रहे थे।

यही नहीं, विभाग ने 25 लाख रुपये से अधिक सालाना टर्नओवर वाले 9 व्यापारियों को भी बीपीएल कार्डधारी पाया।

अब तक की कार्रवाई

  • खाद्य विभाग की जांच में अब तक 3000 फर्जी कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
  • 63,134 संदिग्ध कार्डधारियों की सूची विभाग को मिली है।
  • इनमें डुप्लीकेट आधार कार्ड वाले, मृत व्यक्तियों के नाम पर बने कार्ड और लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ता शामिल हैं।
  • लगभग 3,375 उपभोक्ताओं के नाम सूची में आए हैं जिन्होंने 6-12 महीनों से राशन नहीं लिया। इनमें मृतक और बाहर रह रहे लोग भी पाए गए हैं।

विभागीय बयान

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी जारी है और आगे कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। जिन लोगों की सालाना आय अधिक है, या जो सरकारी नौकरी और व्यापार से जुड़े हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग का कहना है कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ वास्तविक गरीब परिवारों को ही योजनाओं का लाभ दिलाना है, न कि उन अमीर परिवारों को जो फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!