छतीसगढ़रायपुर

बघेल के बयान पर अरुण साव का पलटवार

Deputy CM Arun Sao

रायपुर न्यूज धमाका – मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असंवैधानिक बताए जाने वाले बयान पर प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। साव ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के विकास से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है, कांग्रेस को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मालूम होना चाहिए कि हरियाणा में भी ऐसा हुआ था। लेकिन कांग्रेस ना संविधान मानती है, ना कानून। साव के मुताबिक, 3 करोड़ जनता को ध्यान में रखकर विभागों का बंटवारा किया गया है।

युवाओं को मिला मौका

साव ने कहा कि मंत्रिमंडल में युवाओं और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है ताकि लोगों के जीवन में खुशहाली लाई जा सके। पद सीमित होने के बावजूद एक समन्वित टीम बनाई गई है जो प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगी।

कांग्रेस पर आरोप

वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की रैली पर भी उन्होंने निशाना साधा। साव ने कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाकर कांग्रेस जनता और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। चुनाव परिणाम आने के इतने समय बाद इस तरह की बातें लोकतंत्र का अपमान हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!