छतीसगढ़सरगुजा

सांकेतिक बोर्ड से टकराई बाइक, युवक की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सरगुजा न्यूज धमाका – राष्ट्रीय राजमार्ग-43 मंगारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 22 वर्षीय सुखनंदन खाखा, पिता जगमोहन खाखा, ग्राम चिपरकाया निवासी, की सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से बाइक टकराने के बाद मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुखनंदन अपनी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से बतौली से सीतापुर की ओर जा रहा था। रास्ते में मंगारी बनियाटिकरा के पास बाइक सांकेतिक बोर्ड से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सीतापुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की शिकायत मृतक के पिता ने दर्ज कराई है। सीतापुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/1 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार में मातम

युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले भी हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इसी तरह कुछ महीने पहले अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास भी बड़ा हादसा हुआ था, जब एक पिकअप वाहन और कार में जोरदार टक्कर हो गई थी। उस हादसे में कई लोग घायल हुए थे और गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!