
सूरजपुर न्यूज धमाका – जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से तड़पती एक महिला को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिली, क्योंकि मौके पर डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे। मजबूरन महिला ने अस्पताल परिसर के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया और बाद में खुद फर्श साफ किया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
जगदलपुर में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, सभी स्वस्थ
जगदलपुर के महारानी अस्पताल में सुकमा जिले की दशमी कवासी ने एक साथ चार बच्चों—दो लड़के और दो लड़कियां—को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। चिकित्सकों के अनुसार चारों शिशु और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल में इस खुशी के मौके पर स्टाफ और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और चिकित्सा टीम की संवेदनशील देखभाल की सराहना की।



